Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

भोपाल में है अनूठा हेयर स्टूडियो जहां संवारी जाती हैं साधु-संतों की लटें

80

भोपाल। आपने साधु-संत के लंबी-लंबी लटें (बाल) तो देखी होंगी। सोचने पर यही लगता है कि इतने लंबे बाल आखिर वो संभालते कैसे होंगे। लंबे बाल रखना तो आसान होता है, लेकिन इन्हें संवारना उतना ही मुश्किल। लेकिन शहर में एक ऐसा स्टूडियो है, जहां साधु-संत की जटाओं को संवारा जाता है, वो भी निश्शुल्क। यहां देशभर के साधु-संत नाम और पता पूछकर आते हैं। यह स्टूडियो है शहर की करिश्मा शर्मा का। यह प्रदेश का एकमात्र ऐसा स्टूडियो है, जहां साधु-संत के लंबे बालों को निश्शुल्क संवारा जाता है। उन्होंने यह स्टूडियो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद खोला है।

शहर के युवाओं में बढ़ा चलन

करिश्मा ने बताया कि ड्रेडलाक हेयर स्टाइल का क्रेज लंबे समय से चला आ रहा है, जिसे ऋषि-मुनि रखा करते थे। लेकिन अब ये शौक शहर के युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। वे ड्रेसअप के साथ अब हेयरस्टाइल पर भी ध्यान दे रहे हैं। खासकर मैं साधु-सतों के लंबे बालों को निश्शुल्क संवारती हूं। मेरे पास अन्य राज्यों से भी साधु-संत अपने बालों की देखभाल के लिए आते हैं। इस क्षेत्र में आने की प्रेरणा मुझे छह साल पहले मिली थी। तब मैंने इंजीनियरिंग के बाद ड्रेडलाक स्टूडियो खोला था। जिसे अच्छा रिस्पान्स मिलने लगा।

खर्चीला काम है लटें बनाना

करिश्मा के अनुसार ड्रेडलाक हेयर को संवारना मुश्किल काम होता है। साथ ही खर्चा भी ज्यादा होता है। इसकी एक लट को बनाने में 200 से दो हजार का खर्चा आता है। अगर पूरे बालों को ड्रेड लुक दिया जा रहा है तो खर्चा 40 से 60 हजार के पार तक पहुंच जाता है। करिश्मा के पास महीने में 10 लोग ड्रेड स्टाइल कराने आते हैं।

तीन दिन का लगता है समय

करिश्मा शर्मा बताती हैं कि ड्रेड हेयर स्टाइल बनाना बारीकी का काम है। जिसे बनाने में 2 से 3 दिन का समय लगता हैं। साथ ही इसको व्यवस्थित करना भी किसी टास्क से कम नहीं होता है। यह हेयर स्टाइल परमानेंट नहीं है। इसमें बालों की कई ब्रेड्स बनाई जाती है, जिसे आप कई दिनों तक कैरी कर सकते हैं। अगर कोई शौक पूरा करने के लिए हेयर स्टाइल बनाना चाहता है, तो उसके लि रबर बैंड हेयरस्टाइल सबसे अच्छा आप्शन है। इसमें कलरफुल बीड्स के साथ हेयर स्टाइल बनाया जाता है। जब आपका शौक पूरा हो जाए तब आप फिर से बालों को नार्मल कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.