Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

नूंह हिंसा के 2 आरोपियों का Encounter, सिलखो गांव में छिपे थे दंगाई

41

नूंह : नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस लगातार एक्शन में है। पुलिस ने नूंह हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों मुनसैद और सैकूल को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में सैकुल के पैर में गोली लगी  है।

दोनों आरोपी मुनसेद और सेकुल सिलखो गांव में छिपे थे। कहा जा रहा है कि इन आरोपियों ने पहले क्राइम ब्रांच तावडू के प्रभारी संदीप मोर की टीम पर गोली चलाई थी जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की गोली सैकुल के पांव में लगी पुलिस ने बहरहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई और कई कारों को आग लगा दी गई थी। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था। नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई थी। नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद नूंह, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसके अलावा नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था।

9 जिलों में धारा 144 और नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही अभी तक अकेले नूंह में ही 57 FIR दर्ज हो चुकी है, जिसमें 188 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं कुछ दिनों तक पलवल, गुरुग्राम के सोहना और फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नेट भी बंद करना पड़ा था। नूंह में अभी भी 11 अगस्त की रात 12 बजे तक नेट बंद और कर्फ्यू लागू है।

हिंसा के बाद नूंह में सरकार का बुलडोजर एक्शन चल रहा था। सोमवार को हाईकोर्ट ने इसका सुओ-मोटो लेते हुए रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या सरकार कानून की आड़ में जातीय संहार कर रही है। जिसके बाद नूंह के DC धीरेंद्र खड़गटा ने सारे अधिकारियों से कार्रवाई रुकवा दी। हालांकि, तब तक 3 दिनों में नूंह में 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। 37 जगहों पर कार्रवाई करके 57.5 एकड़ जमीन खाली करा दी गई थी। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.