Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

सावन में महाकाल के भक्तों ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

49

उज्जैन (Ujjain) में श्रावण (Shravan) माह में देश और विदेश से एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में भगवान महाकाल (bhagwan mahakal) के दर्शन कर चुके है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के प्रारंभ हुए 4 जुलाई से 7 अगस्त तक 1 करोड़ 5 लाख 20 हज़ार भक्तो ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। देश का एकमात्र ऐसा शिवालय है जहां प्रतिदिन भस्म आरती होती है और यह मंदिर दक्षिणमुखी होने के कारण तांत्रिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

अधिक मास होने से चलित भस्म आरती की विशेष व्यवस्था की गई है। चलित भस्मारती को 08 लाख 89 हज़ार 226 भक्तों ने दर्शन किये। उन्होंने बताया कि श्रावण माह में भगवान महाकाल की भस्मारती हेतु मंदिर के पट 04 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे और अन्य दिनों 3 बजे खुलेंगे। 12 सितंबर से पुन: प्रात: 04 बजे खुलेगे।

मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए ऑनलाइन 400 सीटे उपलब्ध है। फॉर्म में चाही गई जानकारी भरकर रुपए 200 प्रति व्यक्ति का शुल्क ऑनलाइन जमाकर अनुमति प्राप्त कर सकते है। निशुल्क भस्मार्ती काउंटर प्रात: 07 बजे खुलता है जहा श्रद्धालु स्वयं उपस्थित होकर अपनी मूल ID दिखाकर फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.