Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाकाल की सवारी में हाथी पर क्रूरता होने की शिकायत अवधेशपुरी महाराज बोले- शहर में चल रहे कत्लखाने दिखाई नहीं देते

37

उज्जैन। पशु कल्याण को लेकर काम करने वाली संस्था पीपुल फार एनिमल (पेटा) के सचिव प्रियांशु जैन ने भगवान महाकाल की सवारी में निकलने वाले हाथी पर क्रूरता होने की शिकायत दर्ज कराई है। संत अवधेशपुरी महाराज ने आपत्ति लेते हुए पेटा सचिव को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रियांशु जैन को राजाधिराज भगवान महाकाल का ही हाथी दिखा है। शहर में चल रहे कत्लखाने उन्हें दिखाई नहीं दे रहे हैं।

पीपुल फार एनिमल के सचिव प्रियांशु जैन ने भगवान महाकाल की सवारी में निकलने वाले हाथी पर आपत्ति लेते हुए प्रमुख सचिव एवं जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा है। उज्जैन कलेक्टर और एसपी को भी आवेदन दिया है। उनका कहना है कि महाकाल की सवारी में चलने वाले हाथी को अंकुश में लगी कील से नियंत्रित किया जाता है। इतने बड़े जनसमूह में हाथी के अनियंत्रित होने पर जनहानि होने की आशंका है।

महाकाल की सवारी से नहीं होगा समझौता

मामले में अवधेशपुरी महाराज ने कहा कि अगर उन्हें (प्रियांशु जैन) जीवों के प्रति इतनी ही दया है तो कत्लखानों में कट रहे लाखों बकरों की जान की चिंता करें। भगवान महाकाल की सवारी के विषय में किसी भी प्रकार का समझौता भक्त नहीं कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.