Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्वतंत्रता दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण परेड की सलामी लेंगे

23

 भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh) राजधानी के लालपरेड मैदान पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सभी मंत्री गृह या प्रभार के जिलों और शेष जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी है। राज्य से जिला स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल के बलिदानी सैनिकों के परिजन और प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कलेक्टर या उनका प्रतिनिधि घर जाकर सम्मानित करेगा।

मुख्यमंत्री मध्‍य प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे

भोपाल में परेड के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्‍य प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे, तो जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद और अन्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। विभिन्‍न स्‍थानों पर ध्‍वजारोहण कार्यक्रम होंगे।

ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच ध्वज फहराएंगे

जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष, जिन नगर पालिका, नगर परिषद का मुख्यालय विकासखंड स्तर पर नहीं है, उनमें पालिका व परिषद अध्यक्ष और ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच ध्वज फहराएंगे।

मौसम देखकर प्रभात फेरी निकलेंगे

इस मौके पर मौसम पर ध्यान देते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएंगी और सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल-कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण भी किया जाएगा। सभी कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.