Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

बाजार से पैदल घर लौट रहे युवक को बस ने रौंदा

37

भोपालl। गुनगा थाना इलाके में बाजार से पैदल घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बस की पहचान कर ली है।

गुनगा थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि ग्राम बांदीखेड़ी निवासी 30 वर्षीय रीतेश पुत्र गोविंद जाट निजी काम करता था। सोमवार रात को वह ग्राम रतुआ में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गया था। रात आठ बजे वहां से वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना होते ही राहगीर मदद के लिए दौड़े। इसी बीच कुछ लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया, लेकिन चालक बस लेकर वहां से भाग निकला। रीतेश को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस महादेव ट्रैवल्स की बस की तलाश कर रही है।

बीमारी से तंग होकर किसान ने खाया जहर, मौत

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक पेशे से किसान 45 वर्षीय रघुवीर मारन ग्राम धामनिया में परिवार के साथ रहते थे। वह काफी समय से बीमारी से परेशान थे। मंगलवार दोपहर को घर में वह अचानक उल्टियां करने लगे। स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां जांच करने के बाद डाक्टर ने बताया कि रघुवीर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। कुछ देर तक चले उपचार के बाद रघुवीर की मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बीमार रहने के कारण वह तनाव में रहते थे। संभवत: इस वजह से उन्होंने इस तरह का कदम उठा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.