Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची शिकायत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने की FIR की मांग

34

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डी.एस.जी.एम.सी.) ने भी आम आदमी पार्टी की नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत पुलिस आयुक्त और संसद मार्ग थाना को सौंपी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आतिशी की टिप्पणियों से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बता दें कि आतिशी द्वारा सिख धर्म से जुड़े गुरुओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद पूरे देश में सियासी घमासान तेज हो गया। आतिशी के इस अपमानजनक भाषण का हर तरफ विरोध शुरू हो रहा है। असल में यह विवाद श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में हुई विशेष चर्चा से जुड़ा है, जहां पर अतिशी ने कुछ भी सकारात्मक नहीं बोला तथा सिखों के नौवें गुरु का अपमान भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.