Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत

देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर बस पलटी एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

30

देवास। देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर कालापाठा के पास एक बस पलट गई। इससे इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जाता है कि इंदौर-होशंगाबाद मार्ग पर चलने वाली लाहिया बस सर्विस की बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने के कारण इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कन्नौद के अस्पताल में भिजवाया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

बताया जाता है कि जहां बस हादसा हुआ है, वहां मोड़ है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में भी कई लोगों को चोटें आई थीं। सोमवार को बस के सामने डंपर आ गया था। डंपर से बचने के चक्कर में बस चालक असंतुलन खो बैठा और बस पलटी खा गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.