Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ट्रैक्टर पलटने से दंपति व भानेज की हुई थी मौत एक साथ उठी अर्थियां दस लाख रुपए के मुआवजे की मांग

37

रतलाम । सड़क हादसे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गरड़ा में एक साथ तीनों लोगों की मौत से गांव में गमगीन माहौल रहा। रविवार को दंपती व उनके भानेज की एक साथ अर्थी उठी। स्वजन रिश्तेदारों सहित आमजन की आंखों में भी आंसू आ गए।

शनिवार शाम किसान 35 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र दूल्हे सिंह निवासी ग्राम गरड़ा, उनकी 30 वर्षीय पत्नी भागूबाई और भानेज पांच वर्षीय तूफान सिंह पुत्र दानू सिंह गुर्जर निवासी ग्राम चामखेड़ी (सीतामऊ) जिला मंदसौर खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के बाहर घाटी की ढलान पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था, इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई थी।

अंतिम संस्कार में ये लोग हुए शामिल

रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। दोपहर करीब 12 बजे तीनों का गांव के मुक्तिधाम में एक साथ अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश मालवीय, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्रसिंह परिहार, कांग्रेस नेता अजीत बौरासी सहित अनेक नेता, गणमान्य नागरिक आदि शामिल हुए।

पूर्व सांसद ने दी एक लाख की सहायता राशि

पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू ने मृतकों के स्वजन को एक लाख रुपये की नकद सहायता दी। उनके पुत्र अजीत बौरासी ने सहायता राशि मृतक किसान के स्वजन को सौंपी। विधायक मनोज चांवला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रत्येक मृतक के लिए 10-10 लाख रुपये की सहायत उनके स्वजन को देने की मांग की है। गांव से मुक्तिधाम तक का मार्ग कीचड़ युक्त व जर्जर है। नेताओं ने उसे नया बनवाने के संबंध में चर्चा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.