Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एमपी के जबलपुर में 24 घंटे में पांच इंच से ज्‍यादा बारिश, गौरी घाट का लगातार बढ़ रहा जलस्तर

54

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सावन ने आते ही शहर को तरबतर कर दिया। बीते 24 घंटे में करीब पांच इंच बारिश हो चुकी है। रात भर बादल उमड़-घुमड़ कर बरसते रहे। रविवार की रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ मंगलवार की दोपहर तक जारी रहा। जबलपुर सहित संभाग के कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक इसी तरह बारिश के आसार हैं।

लोगों के घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान भीगा

रात में हुई जोरदार बारिश से शहर के धनवंतरी, नगर, निव निवेश कालोनी, गढ़ा, गंगासागर, मदनमहल, घमापुर, जगदंबा कालोनी सहित अनेक स्थानों पर जलभराव के हालात भी बने रहे। लोगों के घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान भी गीला हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

पानी, धूप, बादल उमस ने भी छुड़ाया पसीना

रात भर बारिश का दौर जारी रहने के बाद सोमवार की सुबह फिर बादलों के बीच सूरज झांकता रहा। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबादी भी होती रही। बादल, बारिश और धूप के कारण उमस भरी गर्मी भी बरकरार रही। लोगो का पसीना छूटता रहा।

ठंडी हवा के झोंके लोगों उमस भरी गर्मी से राहत देते रहे

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ा रहा। अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से शाम को मौसम मनभावन रहा। ठंडी हवा के झोंके लोगों उमस भरी गर्मी से राहत देते रहे। शाम गहराते ही एक बार फिर बादल गहराने लगे और बादलों की खेप शहर को भिगोने लगी।

अब तक 17 इंच हुई वर्षा

आषाढ़ में मानसून की बेरुखी से महज 11 इंच ही बारिश हुई पर सावन के पहले दिन जिस तरह से मानसून मेहरबान हुआ है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि सावन के महीने में अच्छी बरसात होगी। 24 घंटे के दौरान पांच इंच बारिश के बाद मानसून सीजन अब तक 17 इंच बारिश दर्ज की चुकी है। वहीं गत वर्ष आज के दिन तक 20 इंच बारिश हो चुकी थी।

मजबूती से सक्रिय हैं मौसम प्रणालियां

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पर सक्रिय निम्न दाब के केंद्र से बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। पूर्वी मध्यप्रदेश भी निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसी तरह अन्य मौसम प्रणालियां भी मजबूती के साथ सक्रिय हैं। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.