Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...

खुलेआम पिस्टल लहराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार चार बदमाशों ने की एक युवक की पिटाई वायरल वीडियो

43

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। इनमें पुलिस का कोई खौफ ही नजर नहीं आ रहा है। कानून व्यवस्था और पुलिस को इतर रख बिना ये गुंडे- बदमाश अपने गुंडा-गर्दी करने के वीडियो को खुद वायरल भी कर रहे हैं। गुंडों के गुंडाई वाले वायरल वीडियो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि खुलेआम देसी पिस्टल लेकर गुंडाई करने वाले आरोपित ओम दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित के पास से पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपित पुराना बदमाश है। इससे पहले भी उसके मारपीट करने का वीडिया सामने आया था। आरोपित का पुलिस ने जुलूस निकाला है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पहला वीडियो डीडी नगर थाना इलाके में बदमाश ओम दुबे का है, जो खुलेआम देसी पिस्टल लेकर गुंडाई और गाला गलौज कर रहा है। इससे पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में वो जेल जा चुका है। वहीं दूसरा पंडरी थाना इलाके के वीवी विहार इलाके में युवक को मारने का वीडियो सामने आया है। इस मारपीट का कारण अज्ञात है। दूसरे वायरल वीडियो में एक युवक को 4 बदमाश पीट रहे हैं और उससे पैर छूकर सॉरी बुलवा रहे हैं। दोनों ही मामलो में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो पर नजर बनाए हुए है। वहीं शहर में कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने ऐसे गुंडे बदमाशों पर कर्रवाई भी कर रही है। ताकि किसी प्रकार की अशांति या डर लोगों में न फैले।

हिस्ट्रीशीटरों को किया जाएगा जिलाबदर

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के देखते हुए दो दर्जन पुराने बदमाशों को दूर करने के लिए कलेक्टर को फाइल भेजी गई है। पुराने 15 हिस्ट्रीशीटरों के नाम फाइनल हैं और अब इनमें 10 और नए नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों को पुरानी हिस्ट्रीशीटर को देखते हुए उनकी फाइलें तैयार की गई है। जिलाबदर की कार्रवाई के लिए जिन बदमाशों को शामिल किया गया है, उनके नाम पर पहले से गंभीर अपराध दर्ज हैं। अब ऐसे बदमाशों को चुनावी साल में जिले से दूर रखने के लिए थानेवार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। सिर्फ पुराने हिस्ट्रीशीटर हो नहीं, बल्कि पुराने वारंटियों की धरपकड़ के लिए भी थानेदारों को लक्ष्य सौंपा गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.