Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM के लाड़ली बहना कार्यक्रम में शामिल हुई थी महिला 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची घर

27

टीकमगढ़। जिले के जतारा में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में शामिल होने गई एक अधेड़ महिला घर वापिस नहीं लौटी है। महिला को गायब हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। महिला के परिजनाें ने पुलिस थाना जतारा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शनिवार को जतारा में लाडली बहना सम्मेलन का आयोजन हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कार्यक्रम में आए हुए थे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायताें से लाडली बहना को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और ग्राम पंचायताें के सचिवाें के माध्यम से बुलाया गया था। इन्हीं में से पलेरा जनपद के लहरबुजुर्ग ग्राम पंचायत में पूंछा गांव की 49 वर्षीय महिला सुखवती रजक पत्नि तुलाराम रजक गांव की महिलाओं के साथ सभा में शामिल होने के लिए पहुंची थी।

शाम तक महिला का नहीं चल सका पता

सभास्थल पर भीड़ अधिक होने से सुखवती रजक गांव की महिलाओं से बिछुड गई। गांव की महिलाएं वापस आ गईं, लेकिन सुखवती रात्रि तक घर नहीं पहुंची। परिजनाें ने उसकी खोजबीन की। रविवार को थाना पुलिस जतारा में परिजनाें ने महिला के गुमशुदगी के संबंध में सूचना दी। महिला के अचानक गुम हो जाने से परिजन चिंतित हैं, लेकिन रविवार की शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने भी गुम हुई महिला के संबंध में सभी थानाें को इसकी सूचना दे दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.