Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में वापस लौटी गर्मी, कब शुरू होगा बारिश का दौर; IMD ने बताया

29

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बीते दिनों खूब बारिश देखने को मिली. बारिश के बाद अब एक फिर राजधानी और कई राज्यों में भीषण गर्मी वापस लौट आई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में आगामी सप्ताह गर्म रहने वाला है.

भारतीय मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावाना मौसम विभाग ने जताई है. आईएमडी का मानना है कि 11 जून तक उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है.12 जून से मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ना शुरू करेगा. फिर जल्द ही मानसून मध्य और पूर्वी भारत में पहुंच जाएगा. इसके बाद बारिश देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में 29 जून तक पहुंचेगा मानसून

वहीं दिल्ली-एसनीआर की बात करें तो अभी यहां मानसून के पहुंचने में वक्त लगेगा. दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून महीने के अंत में पहुंचेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 29 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है. भारत में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी थी, जिससे उमीाद जताई जा रही है कि दिल्ली में भी मानसून समय से तीन-चार दिन पहले पहुंच सकता है.

आने वाले दिनों में राजधानी में भीषण गर्मी

अब मानसून कमजोर हो गया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अब ये दिल्ली में छह से सात दिन की देरी से पहुंच सकता है. फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. ऐसे में अभी दिल्ली वालों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. शनिवार को दिल्ली में पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. सोमवार को अधिकतम 42 और मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.