Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सावन का पांचवां सोमवार आज जबलपुर समेत संभाग के शिवालयों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

65

जबलपुर। सावन के पांचवें सोमवार को जबलपुर समेत संभाग के अन्‍य जिलों में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। शिव मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगेगी। सुबह भगवान का पूजन अभिषेक होगा और उसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर भगवान को जल अर्पित करेंगे। साथ ही मंदिर में सुबह से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम भी होगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी शिवालयों में शिव मंत्र गूंज रहेे हैं।

बालाघाट में रुद्राभिषेक के बाद निकली कावंड़ यात्रा

सावन के पांचवें सोमवार को बालाघाट के महादेव के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। साथ ही कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। लांजी के कोटेश्वर महादेव, रमरमा महादेव, सावरझोड़ी के गुप्तेश्वर महादेव,बालू का शिवलिंग रामपायली,बाबा मंडी बैहर, डोंगरगांव का गुप्तेश्वर महादेव सहित अन्य महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। कटनी के बहोरीबंद के रूपनाथधाम, बरही के विजयनाथधाम और मुहांस के शिव मंदिर में भी लोगों की भीड़ दर्शन पूजन को पहुंचेगी।

कटनी में रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन

दादा शीश मंडल, आदर्श नगर, हनुमान मंदिर, ग्वारीघाट रोड में पार्थिव शिवलिंग निर्माण,रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। विप्र समाज शुभ विवाह संस्था की कांवड़ यात्रा गौरीघाट से गुप्तेश्वर मंदिर तक निकली। सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व निगमायुक्त वेदप्रकाश शर्मा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिव नाम जप के साथ भक्तों का उत्साह बढ़ाया। शिव स्तुति की। प्रत्येक भक्त से संवाद किया। इसी भांति शिवमय जीवन जीने की प्रेरणा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.