Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल से मिलकर की राष्... रांची में लोक आस्था के महापर्व छठ का हुआ भव्य आगाज, नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान हजारीबाग में अनूठी पहल: यूथ विंग की ओर से मात्र 11 रुपये में 301 व्रतियों को उपलब्ध कराई गई छठ पूजा ... रांची के विकास के लिए ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड पर जोर, CEED की रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से निपटने क... सरायकेला के चर्चित सोनू कुमार हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाला... रांची के नगड़ी में रेलवे अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ, डीआरएम और विधायक नवीन जायसवाल ने किया घटनास्... हरियाणा के सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान: पंजाब में बीजेपी सरकार बनते ही 500 रुपये में मिलेगा एलपीजी स... हिसार में सनसनीखेज वारदात: पराली के तुड़े को लेकर हुए विवाद में पिकअप चालक की चाकू घोंपकर हत्या यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत— ग्रामीणों का हंग... अंबाला छावनी में बन रहे पक्के छठ घाट का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

पत्नी व उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पति पहुंचा थाने

47

टीकमगढ़-निवाड़ी। निवाड़ी थाना क्षेत्र के तहत कैना गांव में खेत पर काम करने पहुंचे पति ने जब अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो वह बौखला गया। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से पत्नी व उसके प्रेमी पर वार कर दिए। महिला व उसके प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपित पति कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

घटनाक्रम के मुताबिक निवाड़ी थाने के ग्राम कैना निवासी रामगोपाल कुशवाहा 35 वर्ष सुबह से देवराखेरा रोड़ स्थित अपने खेत पर पहुंचा तो यहां पर उसकी पत्नी अनीता कुशवाहा 32 एवं घनश्याम रैकवार 35 वर्ष मौजूद था। पत्नी के साथ घनश्याम को देखकर रामगोपाल आग-बबूला हो गया और उसने खेत पर पड़ी कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे निवाड़ी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपित से पूरी घटना सुनकर पुलिस भी परेशान हो उठी और सीधा मौके पर पहुंची। यहां पर पड़े दो शवों को देखकर लोग सकते में आ गए। बुरी तरह से क्षत-विछत शवों को देखने के बाद तत्काल ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.