Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

पत्नी व उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पति पहुंचा थाने

39

टीकमगढ़-निवाड़ी। निवाड़ी थाना क्षेत्र के तहत कैना गांव में खेत पर काम करने पहुंचे पति ने जब अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो वह बौखला गया। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से पत्नी व उसके प्रेमी पर वार कर दिए। महिला व उसके प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपित पति कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

घटनाक्रम के मुताबिक निवाड़ी थाने के ग्राम कैना निवासी रामगोपाल कुशवाहा 35 वर्ष सुबह से देवराखेरा रोड़ स्थित अपने खेत पर पहुंचा तो यहां पर उसकी पत्नी अनीता कुशवाहा 32 एवं घनश्याम रैकवार 35 वर्ष मौजूद था। पत्नी के साथ घनश्याम को देखकर रामगोपाल आग-बबूला हो गया और उसने खेत पर पड़ी कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे निवाड़ी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपित से पूरी घटना सुनकर पुलिस भी परेशान हो उठी और सीधा मौके पर पहुंची। यहां पर पड़े दो शवों को देखकर लोग सकते में आ गए। बुरी तरह से क्षत-विछत शवों को देखने के बाद तत्काल ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.