Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

इंदौर उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी में आंशिक गिरावट मांग कमजोर

62

इंदौर। विदेश में तेजी की वजह से शनिवार को भारतीय सराफा बाजार भी काफी उछलकर बंद हुए थे। सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दोनों धातुओं में ज्वेलर्स की खरीदारी बेहद कमजोर रहने के कारण भाव में फिर आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक घटकर 60625 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये घटकर 73300 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट सोमवार को भी कुछ मजबूत देखा गया। कामेक्स पर सोना आंशिक बढ़कर 1960 डालर प्रति औंस और चांदी छह सेंट बढ़कर 24.39 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय बाजारों में भी सोना और चांदी में ज्यादा मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले 8-10 दिन में सोना और चांदी के गहनों में राखी के पहले की मांग बाजार में आ सकती है। कामेक्स सोना ऊपर में 1960 तथा नीचे में 1953 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.39 व नीचे में 24.19 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 60625 सोना (आरटीजीएस) 60900 सोना (91.60 कैरेट) 55790 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार सोना 60700 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 73300 चांदी टंच 73400 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74500 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 73400 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60700 रुपये तथा सोना रवा 60600 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73700 रुपये तथा चांदी टंच 73600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61100 रुपये तथा सोना रवा 61050 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.