Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

हैवानियत की हद! पति ने सरे बाजार पत्नी के दोनों हाथ काटे, $10$ दिन से मंदिर में रह रही थी पीड़िता, इलाके में दहशत

30

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक नशेड़ी पति ने शराब के नशे में दिनदहाड़े सरे बाजार अपनी पत्नी पर हंसिए से हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

ब्यावरा शहर के कोली मोहल्ला निवासी सविता शाक्यवार ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी, तभी ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के पास उसके पति ने हंसिए से हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए. इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो पति ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की.

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया.ब्यावरा एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8:50 बजे डायल 100 पर सूचना मिली थी कि एक महिला पर उसके पति ने हमला किया है. मौके पर पहुंचने पर महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे डायल 112 की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

सूचना मिलने पर तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए.

घायल महिला सविता बाई ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उससे झगड़ा करता था. दस दिन पहले भी पति ने महिला और बच्चों को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वे एक मंदिर में सो रहे थे.

महिला ने बताया कि पति बार-बार उसके दोनों हाथ काटने की धमकी देता था और आज उसने हंसिए से हमला कर दिया. महिला ने कहा कि उसने कई बार पुलिस में पति की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.