Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क... Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर से मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी Faridabad Murder News: बल्लभगढ़ में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, सेक्टर-62 चौराहे पर युवक की चाकू मा... Ludhiana Central Jail Raid: लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर बड़ी कार्रवाई, 10 बंदियों से मोबाइल फोन और ... पंजाब का 6000 करोड़ का ड्रग मामला: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को किया तलब, जगदीश भोला से होगी आमने-स... Jalandhar Car Accident: जालंधर में नशे में धुत कार चालकों का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर; गाड़ी प... लुधियाना के व्यस्त घुमार मंडी बाजार में दुस्साहस: दिनदहाड़े महिला से 50 हजार नकदी और लाखों के जेवरात... Ludhiana Police Action: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया सर्च ऑपरेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों ...

दिवाली की रात बड़ा झटका! माता लक्ष्मी के सामने से ₹35 लाख के गहने और कैश चोरी, चोरों ने कर दिया ‘हाथ साफ

36

दीपों के पर्व दीपावली की रात मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शिव नगर कॉलोनी में एक वकील के घर से चोर ₹35 लाख मूल्य के जेवरात और कैश चुरा ले गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये गहने और नकदी चोरी होने से पहले माता लक्ष्मी की पूजा के सामने एक थाली में सजे हुए थे.

थाना सिविल लाइन इलाके के वार्ड नंबर 36 का यह मामला है. यहां अभिनंदन गार्डन के पास रहने वाले एडवोकेट निरंजन विश्वकर्मा के परिवार ने सोमवार रात 10 बजे लक्ष्मी पूजन किया और सोने-चांदी के गहने समेत करीब ₹7 हजार की नकदी माता के सामने रखी थी.

पूजा पाठ करके खाना खाने के बाद रात करीब 1 बजे तक पूरा परिवार सो गया. इसी बीच, परिवार के एक सदस्य की सुबह 5 बजे पत्नी की नींद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और पूजा की जगह से गहने व नकदी गायब हैं.

इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी आर के मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जांच की. चोरों की तलाश में पुलिस अब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.विदिशा शहर में बीते 20 दिनों में 15 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस केवल एक चोरी (तोपपुरा) का ही खुलासा कर पाई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.