Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय बोले- रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है और इसके साथ रहेगी

34

वाराणसी: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि रायबरेली लोकसभा सीट का गांधी परिवार से लंबा नाता रहा है और यह सीट गांधी परिवार के साथ ही रहेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संवाददाताओं से कहा, रायबरेली सीट का गांधी परिवार के साथ एक लंबा जुड़ाव रहा है और जहां तक मैं समझता हूं यह तीसरी या चौथी पीढ़ी है जिसका इस सीट से संबंध है।

उन्होंने कहा कि यह गांधी परिवार की सीट है और इसके साथ ही रहेगी। यह उन्हें तय करना है। जहां तक मैं समझता हूं कि यह सीट गांधी परिवार के पास ही रहेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी इस सीट को गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ेगी, राय ने कहा, ‘यह गांधी परिवार की सीट है और यह गांधी परिवार के पास ही रहेगी। प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, प्रियंका जी हमारी नेता हैं और वह राज्य में कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेता के साथ खड़ा है और पूरी ताकत से उनकी जीत सुनिश्चित करेगा।

वर्ष 2004 से रायबरेली सीट से सांसद, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को सूचित किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। रायबरेली के लोगों को संबोधित अपने पत्र में 77 वर्षीय नेता सोनिया गांधी ने लिखा, “इस निर्णय के बाद मुझे सीधे तौर पर आपकी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन मेरा दिल और आत्मा हमेशा आपके साथ रहेगी। मुझे पता है कि आप पहले की तरह मेरे और मेरे परिवार का साथ भविष्य में भी देंगे।” ऐसी अटकलें हैं कि सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

इस बीच, मीडिया के साथ बातचीत में अजय राय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए तो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, “सभी भाजपा नेता जब काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आते हैं तो उन्हें कैमरे के साथ आने दिया जाता है। लेकिन राहुल गांधी को कैमरे के साथ मंदिर नहीं जाने दिया गया और अभी तक प्रशासन द्वारा कोई फोटो जारी नहीं की गई।” कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के उत्तर प्रदेश पहुंचने के दूसरे दिन राहुल गांधी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.