Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आइएएस अधिकारियों के बाद 11 पुलिस अधीक्षक समेत 34 आइपीएस अधिकारी भी बदले

30

भोपाल। सरकार ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ी चुनावी जमावट करते हुए 11 पुलिस अधीक्षक समेत 34 आइपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक, इंदौर व भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।

माना जा रहा कि सभी तरह के समीकरणों देखते हुए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। विवादों में रहने या बड़े भाजपा नेताओं की पसंद-नापसंद को भी ध्यान में रखा गया है। बता दें कि शासन ने एक दिन पहले ही 18 आइएएस अधिकारियों को भी जुनावी जमावट को देखते हुए इधर से उधर किया था।

रतलाम, दमोह, मुरैना, श्योपुर, सिवनी, बुरहानपुर, उमरिया, पन्ना और आलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। महानिदेशक (डीजी) जेल अरविंद कुमार को डीजी होमगार्ड बनाया गया है। पवन कुमार जैन के साेमवार को सेवानिवृत होने पर यह पद रिक्त हो रहा था। इससे पहले रविवार रात्रि को भी राज्य सरकार ने कलेक्टर-कमिश्नर के तबादले किए थे।

संचालक, लोक अभियोजन राजेश चावला को डीजी जेल बनाया गया है। उधर, सोमवार को ही विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत हुईं सुषमा सिंह को संचालक लोक अभियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। सुबह जारी आदेश में उन्हें एडीजी सतर्कता से उसी जगह पर स्पेशल डीजी बनाया गया था।

इनमें कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक (एआइजी) और कुछ को विशेष सशस्त्र बल (बिसबल) में सेनानी बनाया गया है। कुछ को विधानसभा चुनाव के चलते एक जगह पर तीन वर्ष से अधिक समय की पदस्थापना तो कुछ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के पदोन्नत होने के बाद उनकी पदस्थापना की गई है।

अधिकारी का नाम –वर्तमान पदस्थापना –नवीन स्थापना

अरविंद कुमार- महानिदेशक जेल- महानिदेशक होमगार्ड

राजेश चावला-संचालक लोक अभियोजन- महानिदेशक जेल

सुषमा सिंह – एडीजी सतर्कता – संचालक लोक अभियोजन

पवन कुमार श्रीवास्तव- एडीजी भोपाल- एडीजी सतर्कता

चंद्रशेखर सोलंकी- डीआइजी ग्रामीण इंदौर- डीआइजी खरगोन

सिद्धार्थ बहुगणा – पुलिस अधीक्षक रतलाम- एआइजी पुलिस मुख्यालय

विनीत कपूर – पुलिस उपायुक्त भोपाल- एआइजी पुलिस मुख्यालय

विजय खत्री – पुलिस उपायुक्त भोपाल- सेनानी दूसरी वाहिनी बिसबल, ग्वालियर

विनीत कुमार जैन -सेनानी 5वीं वाहिनी बिसबल मुरैना – सेनानी 13वीं वाहिनी, ग्वालियर

राकेश कुमार सिंह -पुलिस अधीक्षक दमोह -पुलिस अधीक्षक सिवनी

किरण लता केरकेट्टा- पुलिस अधीक्षक देहात,भोपाल- एआइजी पुलिस मुख्यालय

राहुल कुमार लोधा- पुलिस अधीक्षक देहात, भोपाल- पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर

अमित यादव- सेनानी दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर- सेनानी पांचवीं वाहिनी बिसबल मुरैना

प्रमोद कुमार सिन्हा- पुलिस अधीक्षक उमरिया- पुलिस अधीक्षक देहात, भोपाल

साईकृष्ण एस थोटा- पुलिस उपायुक्त भोपाल- पुलिस अधीक्षक पन्ना

वाहनी सिंह- सेनानी 8वीं वाहिनी बिसबल छिंदवाड़ा- एआइजी पुलिस मुख्यालय

धर्मराज मीना- पुलिस अधीक्षक पन्ना– पुलिस अधीक्षक दमोह

निवेदिता नायडू-सेनानी 35वीं वाहिनी बिसबल मंडला -पुलिस अधीक्षक, उमरिया

हंसराज सिंह- पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर- पुलिस उपायुक्त इंदौर

हितिका वासल- पुलिस अधीक्षक देहात, इंदौर- पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर

मृगाखी डेका- पुलिस उपायुक्त भोपाल- एआइजी पुलिस मुख्यालय

आलोक कुमार- पुलिस अधीक्षक श्योपुर- सेनानी 8वीं वाहिनी बिसबल शिवपुरी

रामजी श्रीवास्तव-पुलिस अधीक्षक सिवनी- पुलिस उपायुक्त, भोपाल

विनोद कुमार सिंह-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गुना- सेनानी 35वीं वाहिनी बिसबल मंडला

सुनील कुमार मेहता – पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, उज्जैन- पुलिस अधीक्षक देहात, इंदौर

वीरेंद्र जैन- पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा- सेनानी आठवीं वाहिनी बिसबल छिंदवाड़ा

देवेंद्र कुमार पाटीदार- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धार- पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर

रायसिंह नरवरिया- पुलिस अधीक्षक, मुरैना – पुलिस अधीक्षक, श्योपुर

सुंदर सिंह कनेश- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमच- पुलिस उपायुक्त, भोपाल

राजेश व्यास-अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर- पुलिस अधीक्षक, आलीराजपुर

पद्म विलोचन शुक्ला -उप सेनानी 15वीं वाहिनी, इंदौर-पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल

सुधीर कुमार अग्रवाल- पुलिस अधीक्षक साइबर, ग्वालियर- पुलिस उपायुक्त भोपाल

पंकज कुमार पांडे- पुलिस अधीक्षक अजाक, ग्वालियर- पुलिस उपायुक्त इंदौर

संजय कुमार अग्रवाल-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर- एआइजी पुलिस मुख्यालय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.