Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

हरियाणा के नूंह में दो गुटों में हिंसक झड़प 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक

45

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। स्थिति तनावपूर्ण है और प्रशासन ने इस पर काबू पाने के लिए कई जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई है। वहीं अफवाहों से बचने के लिए प्रशासन ने 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से कई गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड शिव मंदिर गए हुए थे। यात्रा जैसे ही शिव मंदिर के पास पहुंची, उसी दौरान पथराव किया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के जय श्रीराम की जयकार करते ही मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध करने लगे। उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके और कई गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं, नलहड़ शिव मंदिर में करीब 5000 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ब्रजमंडल यात्रा गुरुग्राम से शुरू हुई थी और नूंह जा रही थी। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यात्रा नूंह के नलहड़ मंदिर पहुंची ही थी कि उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके और पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू पाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। फायरिंग में होमगार्ड के एक जवान की मौत की सूचना है। वहीं पत्थरबाजी में कई घायल हुए हैं। इसके अलावा भीड़ ने कई गाड़ियों में भी आग लगा दी।

कई इलाकों में फैली हिंसा

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और और कई जगहों से छिटपुट घटनाओं की खबरें आ रही हैं। नूंह के नगीना कस्बे में उपद्रवियों ने एक आयल मिल में आग लगा दी। वहीं, गांव सिगार में हिंदू परिवार के लोगों पर पथराव किये जाने की सूचना है। ये उपद्रव सोहना तक पहुंच गया है। वहां भी उपद्रवियों ने एक गाड़ी में आग लगा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.