Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नोएडा में डोमिनोज़ डिलीवरी बॉय का तांडव: साथियों संग मिलकर गार्ड को बेरहमी से पीटा, सोसाइटी में मची अफरा-तफरी

22

नोएडा के बिसरख स्थित गौर सिटी-2 सोसायटी में डोमिनोज पिज्जा से ऑर्डर देने आए एक डिलीवरी बॉय की दबंगई का मामला सामने आया है. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि डिलीवरी बॉय ने अपने स्टोर से अन्य लोगों को बुलाकर सोसायटी के सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट कर दी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, डोमिनोज पिज्जा का डिलीवरी बॉय देर रात ऑर्डर देने गौर सिटी-2 पहुंचा था. आरोप है कि उसने अपनी बाइक सोसायटी के भीतर गलत स्थान पर खड़ी कर दी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने जब उसे नियमों के अनुसार वाहन पार्क करने को कहा तो डिलीवरी बॉय भड़क गया. एक गार्ड से बहस करने लगा. दोनों के बीच फिर विवाद हो गया.

स्टोर पर फोन कर बुला लिए और लोग

विवाद बढ़ने के बाद डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर अपने डोमिनोज स्टोर पर फोन किया. कुछ ही देर में कई अन्य लोग मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर एक सुरक्षा गार्ड को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. गार्ड को खींचकर अलग ले जाया गया और लात-घूंसे बरसाए गए जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

मारपीट की यह पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कई लोग मिलकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और डोमिनोज जैसी बड़ी कंपनी की डिलीवरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस मौके पर पहुंची कई लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और मारपीट में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. जिनको थाने लाया गया और दोनों पक्षों का समझौता करवाकर भेज दिया गया. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद फिर से मामले का संज्ञान लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डोमिनोज की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद डोमिनोज पिज्जा जैसी बड़ी फूड चेन की जिम्मेदारी और उनके डिलीवरी स्टाफ के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो गए है. सोसायटी निवासियों का कहना है कि अगर डिलीवरी कर्मी ही कानून और नियमों को हाथ में लेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.