Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ... उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत

‘सर्वजन हिताय भारत की भावना और ताकत’, आपदा में पूरा देश एकजुट रहा…मन की बात में बोले PM मोदी

78

प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जुलाई का महीना यानि मानसून का महीना, बारिश का महीना , बीते कुछ दिन, प्राकृतिक आपदाओं के कारण, चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि इन आपदाओं के बीच, हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है, कि, सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। “स्थानीय लोगों ने, हमारे NDRF के जवानों ने, स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने में हमारे सामर्थ्य और संसाधनों की भूमिका बड़ी होती है – लेकिन इसके साथ ही, हमारी संवेदनशीलता और एक दूसरे का हाथ थामने की भावना, उतनी ही अहम होती है। सर्वजन हिताय की यही भावना भारत की पहचान भी है और भारत की ताकत भी है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह जन भागीदारी और जागरूकता का उदाहरण है।

वहीं मन की बात के 100वें एपिसोड से पहले कराए गए आईआईएम के सर्वे में पाया गया कि मन की बात 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच गई है। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात से लगभग 96 प्रतिशत आबादी वाकिफ है। यह कार्यक्रम उन 100 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है जो जागरूक हैं और कम से कम एक बार इस कार्यक्रम को जरूर सुन चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.