Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

बिहार विधानसभा में हंगामा: बाहुबली की पत्नी ने संवैधानिक शपथ को बदला, प्रोटेम स्पीकर ने दिलाया दोबारा शपथ

27

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार (1 दिसंबर) को नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की. इस बीच एक अजीबो-गरीब दृश्य सामने आया. नवादा की वारसलीगंज सीट से पहली बार विधायक बनीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी ने तय शपथ से हटकर अलग शपथ पढ़ने लगीं. वो अपने घर से ही लंबा चौड़ा शपथ ग्रहण का नोट लिखकर लाई थीं, जिसे वह सदन में पढ़ने लगीं.

दरअसल नव निर्वाचित विधायक अनीता महतो शपथ लेने के लिए खड़ी हुई. जैसे ही उन्होंने अपनी शपथ पढ़नी शुरू की सदन में बैठे सभी लोग हैरान रह गए. खुद प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव भी शपथ सुनकर चकरा गए.उन्हें भी समझ नहीं आया कि अनीता महतो क्या बोल रहीं हैं. इसके बाद स्पीकर ने उन्हें टोका और कहा कि वो उसी शपथ को पढ़े जो उन्हें विधानसभा की तरफ से दी गई है.

प्रोटेम स्पीकर ने अनिता कुमारी को टोका

प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने आरजेडी विधायक अनिता कुमारी से कहा कि माननीय सदस्या से आग्रह है कि वह शपथ पढ़ें जो शपथ आपको दी गई है. स्पीकर के आपत्ति जताने के बाद अनिता कुमारी ने घर से लाए शपथ पत्र को पढ़ना बंद किया और सदन की तरफ से दिए गए शपथ को पढ़ा. इस दैरान सभी लोग काफी हैरान रह गए.

घर से लिखकर लाईं थीं शपथ

दरअसल अनीता महतो अने घर से ही लिखकर शपथ लेकर आईं थी. जिसे उन्होंने सदन में पढ़ा. उन्होंने अपने शपथ में खुद को बहुजन समाज की बेटी कहते हुए संबोधित किया।. जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें टोका और कहा कि माननीय सदस्यता उसी शपथ को पढ़े जो उन्हें दी गई है. विधानसभा की ओर से सभी विधायक को शपथ लिखकर दी जाती है. जिसे पढ़कर सभी सदस्य शपथ लेते हैं. वहीं अनीता महतो ने खुद का शपथ पढ़ने लगी जिसके कारण उन्हें स्पीकर ने बीच में ही रोक दिया और फिर उन्हें दोबारा शपथ लेनी पड़ी.

वारसलीगंज विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की अनीता देवी ने बीजेपी की अरुणा देवी को 7543 वोटों से हराया था. इस सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा था. लेकिन अंत में आरजेडी उममीदवार ने जीत दर्ज की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.