Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

महाराष्ट्र में ED का ‘ऑपरेशन क्लीन’: FCRA नियमों के उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, विदेशी धन के दुरुपयोग का पर्दाफाश।

36

महाराष्ट्र में एक बड़े विदेशी फंडिंग घोटाले को लेकर ईडी ने बीते सप्ताह बड़ी कार्रवाई की थी. जांच एजेंसी का ये एक्शन गुरुवार को नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा और मुंबई में हुआ था, जिसमें जामिया इस्मालिया इशातुल उलूम (JIIU) ट्रस्ट, यमनी नागरिक अल-खदामी खालेद इब्राहिम सालेह और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ चल रही जांच के तहत 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

इस मामले की शुरुआत अक्कलकुवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर और 11 अप्रैल 2025 को दाखिल की गई चार्जशीट के बाद हुई थी. आरोप है कि ट्रस्ट के जरिए विदेशों से आए पैसों को गलत तरीके से ऐसे संगठनों तक पहुंचाया गया, जिनके पास एफसीआरए (Foreign Contribution Regulation Act) की अनुमति ही नहीं थी.

2024 में रद्द हुआ था रजिस्ट्रेशन

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने 15 जुलाई 2024 को ही जामिया इस्मालिया इशातुल उलूम ट्रस्ट का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था. मंत्रालय की जांच में पाया गया था कि ट्रस्ट नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी फंड को अन्य गैर–FCRA पंजीकृत एनजीओ को भेज रहा था. छापेमारी के दौरान टीमों ने कई दस्तावेp, डिजिटल डेटा और फंडिंग से जुड़े रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं.

कई लोगों से पूछताछ जारी

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद यह पता लगाना है कि विदेशी धन किस तरह और किन-किन चैनलों के माध्यम से आगे भेजा गया. जांच एजेंसियों के अनुसार, ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोग विदेशों में बैठे व्यक्तियों के संपर्क में थे और उन्हीं के निर्देश पर पैसा आगे बढ़ाया जा रहा था. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन कई लोगों से पूछताछ जारी है.

उधर, ईडी ने केआईआईएफबी मसाला बॉन्ड मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव केएम अब्राहम को 466 करोड़ रुपये का फेमा कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत यह नोटिस जारी किया था.यह जांच केआईआईएफबी द्वारा मसाला बॉन्ड के जरिए 2 हजार करोड़ रुपये जुटाने और फेमा मानदंडों के अनुपालन से जुड़ी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.