Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बाइक और स्कूटर की आमने सामने भिड़त एक की मौत तीन घायल

25

भोपाल। टीटीनगर के तरुण पुष्कर सेंकड़ स्टाप के पास शुक्रवार सुबह स्कूटर और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चार लोग बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर गए। किसी के सिर तो किसी के नाजुक अंगों में चोट लगी। हादसा देखकर काफी संख्या में रहगीरों रुक गए।

एंबुलेंस की मदद से घायलों काे हमीदिया अस्पताल भिजवाया। जहां लाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि बाकी तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटीनगर के एएसआइ प्रीतम सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह हमीदिया अस्पताल से चार लोगों के घायल होकर अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली थी।

पुलिस अस्पताल पहुंची तो इसमें से एक गंभीर रूप से घायल था। उसने इलाज के दौरान शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भीमनगर छात्रावास के पास निवासी गोलू उर्फ विवेक घोड़के (25) पिता बादामी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गोलू के साथ बाइक पर कुछ दोस्त सवार थे। वह सेकंड स्टाप की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही स्कूटर से उसकी भिड़ंत हो गई।

पुलिस के पहुंचने से घायल गायब:-

हादसे की जानकारी लगने के बाद टीटीनगर थाने से एसआइ प्रीतम सिंह हमीदिया अस्पताल पहुंचे,लेकिन उनके पहुंचने से घायल गायब थे। काफी तलाश करने के बाद घायलों की जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने घटनास्थल और घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रचारित करने वाले लोगों की जानकारी जुटाकर घटनाक्रम की हकीकत पता कर रही है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के वजह , वीडियो बनाते रहे:-

यह हादसा काफी गंभीर था, टक्कर लगते ही दो पहिया वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए थे। इसमें दो लोगों के शरीर में हरकत भी नहीं हो रही थी। हादसे को देखकर काफी लोग रुक गए थे,वह घायलों का वीडियो बनाते रहे , घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश किसी ने नहीं की। बाद में एक व्यक्ति की सूचना पर एंबुलेंस जरुर पहुंच गई। इस हादसे के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रचारित हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.