Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ... Kanker News Today: वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खतरे और तकनीकी खामियों के बीच पटवारियों का ... EOW ACB Chhattisgarh: अंगड़िया नेटवर्क और कैश कमीशन का हुआ पर्दाफाश, अरुणपति त्रिपाठी की बढ़ी मुश्कि... Chhattisgarh Women Protest: कोरबा में अवैध कच्ची शराब से त्रस्त महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ... Jashpur News: समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख की वसूली, पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार होकर जेल ग... Jashpur News: मां ने ही बेचे दिया 3 महीने का मासूम, 1.80 लाख में पश्चिम बंगाल में बेचने वाले 5 आरोपी... Jagdalpur News Today: बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे और फसल सर्वे का काम ठप, सरकार से बातचीत न होने पर लंबा... High Court Verdict: बुजुर्ग मां से अलग रहने का दबाव और मारपीट, फैमिली कोर्ट का फैसला पलटकर HC ने दी ... Dhanbad News Today: धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1100 होमगार्ड जवान तैनात; पूजा पंडालों के लिए ... BJP News Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा का धन्यवाद प्रस्ताव, बाबूलाल मर...

गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी राहत मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

41

जबलपुर। मानसून एक बार फिर अंगड़ाई ले रहा है। पिछले तीन दिनों से परेशान कर रही धूप और वातावरण में छाई उमस से लाेगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां मजबूती के साथ एक बार फिर सक्रिय हो रही हैं। इसके असर से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर, नरसिंहपुर सहित संभाग के कुछ जिलों में बादलों की तेज गर्जना, बिजली की चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग को मिल रहे संकतोें के मुताबिक शु्क्रवार को अनेक स्थानों पर वज्रपात के साथ तेज बौछारें पड़ती है वहीं शनिवार को झमाझम वर्षा की संभावना है।

तीन दिन से थमी है बारिश

पिछले करीब तीन दिनों से बारिश थमी हुई है। तेज धूप और वातावरण में छाई उमस भरी गर्मी लोगों के बेचैन कर रही है। गुरुवार को भी सुबह से मौसम ऐसा ही बना रहा। कुछ जगह दोपहर में जरूर छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन उसके बाद इतनी चटख धूप निकली कि लोगों के पसीने छूट गए। बीच-बीच में हल्के बादल और पांच से छह किमी की गति से उत्तरी- पूर्वी हवा चली पर उमस के कारण ठंडक का असर न के बराबर रहा। तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री तक बढ़ा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ऐसे बन रहे बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक कम दबाव का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो अगले 24 घंटे में मजबूत होगा। इसके अलावा एक मानसून द्रोणिका जेसलमेर, अजमेर, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश तक जा रही है। एक चक्रवाती घेरा उत्तरी पश्चिमी मप्र व पूर्वी राजस्थान से जुड़े इलाकों ऊंचाई तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गुजरात के कच्छ में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्रा तट और उससे लगे दक्षिणी ओडिशा पर अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

21 इंच पर स्थिर वर्षा का आंकड़ा

पिछले तीन दिनों से बारिश न होने से बारिश का आंकड़ा 21 इंच पर स्थिर हो गया है। मानसून सीजन में अब तक कुल 535.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पिछले वर्ष आज के दिन तक कुल 558.1 मिलीमीटर यानी 21.9 इंच बारिश हो चुकी थी।

मौसम का पूर्वानुमान

सूर्योदय- 5:39

सूर्यास्त- 6:54

तापमान

अधिकतम- 34.9

न्यूनतम- 26.7

आर्दता- 73

मौसम का पूर्वानुमान

दिनांक अधिकतम – न्यूनतम

28 जुलाई – 35.0 – 26.0

29 जुलाई – 34.0 – 25.0

कटनी

28 जुलाई – 35.4 – 29.2

29 जुलाई – 28.1 – 27.0

मंडला

28 जुलाई – 35.0 – 25.0

29 जुलाई – 35.0 – 25.0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.