Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...

मतदाता क्यूआर कोड से सूची में जुडवा सकते है अपना नाम

55

भोपाल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची शुद्धिकरण का काम किया जा रहा है। साथ ही नए युवा मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा रहे हैं। युवा पीढ़ी की मोबाइल में अधिक दिलचस्पी है इसी वजह से भारत निर्वाचन आयोग ने एक क्यूआर कोड जारी कर दिया है।जिसका उपयोग कर युवा पीढ़ी को न तो लाइन में लगना पड़ेगा और न ही कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ेंगे।वह इसको स्कैन कर सीधे नाम जोड़ने की प्रक्रिया कर सकते हैं इसके अलावा अन्य मतदाता भी संशोधन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।साथ ही इसके जरिए युवाओं को आयोग द्वारा चुनावी गतिविधि से जोड़ा भी जा रहा है।बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने वोटर इसीआइ डाट जीओवी डाट इन नाम से नया पोर्टल शुरू किया है।पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर नागरिक आसानी से नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।

क्यूआर कोड से मिल रहा बेहतर रुझान

भोपाल के उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस पोर्टल के शुरू होने के बाद से युवाओं सहित स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले मतदाताओं को सुविधा हो गई है। उन्हें मतदान केंद्र तलाशने की जरूरत नहीं पड़ रही है।क्यूआर कोड के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुविधा का बेहतर रुझान देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी इसके आंकड़े आना बाकी है।उन्होंने बताया कि युवा मतदाता क्यूआर कोड स्कैन कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया करेगा। तो यहां पर यदि उसका नाम पहले से जुड़ा होगा तो यह पोर्टल उसकी पहचान कर नाम जुड़े होने की पुष्टि कर देगा। इससे उसके नाम की डुप्लीकेसी भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

स्कैन कर भरना होगा छह नंबर फार्म

क्यूआर कोड स्कैन कर फार्म छह भरना होगा। इसमें जरूरी जानकारी के साथ निवास और आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। खास तौर पर एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाना है। ऐसे युवा जो एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। उनका नाप सूची में जोड़ना आयोग ने अनिवार्य किया है, ताकि वह चुनाव में अपने मत का उपयोग कर सकें।

इस साल 30 लाख मतदाता जोड़ने की उम्मीद

जिला निर्वाचन शाखा ने इस साल वर्ष 2023 में 30 लाख 26 हजार 463 मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की उम्मीद है।निर्वाचन अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल 15 लाख 55 हजार 557 पुरुष और 14 लाख 70 हजार 906 महिला मतदाता के जोड़े जाने की उम्मीद है। बता दें कि अभी जिले में 10 लाख 38 हजार 943 पुरुष मतदाता, 9 लाख 62 हजार 391 महिला मतदाता और 176 थर्ड जेंडर हैं। इस तरह अभी कुल 20 लाख एक हजार 510 मतदाता भोपाल जिले में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.