Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

नेपानगर में यहां संभलकर जाएं घूम रहा है तेंदुआ वन विभाग ने कराई मुनादी

45

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों की मानव बस्तियों के आसपास मौजूदगी लंबे समय से बनी हुई है। कभी बाघ तो कभी तेंदुआ देखा जा रहा है। गुरुवार को चांदनी मार्ग में फिर तेंदुए के नजर आने से क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है। नेपानगर रेंजर पराग गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुआ नजर आने के बाद चांदनी सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है, कि कोई भी व्यक्ति इस मार्ग में अकेले आवागमन नहीं करे। आवागमन के समय पूरी सावधानी रखें। इसके साथ ही विभाग ने कर्मचारियों की टीम तैनात की है, जो तेंदुए की निगरानी कर रही है।

तेंदुए की मुख्य मार्ग में चहल कदमी का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो बुधवार को डायल हंड्रेड में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बनाया था। इस मार्ग से जाते समय अचानक तेंदुआ उनके सामने सड़क पर आ गया था। जिसके बाद उन्होंने वाहन को एक जगह रोक दिया था।

इन गांवों में भी रहा है आंतक

तेंदुओं का आतंक नेपानगर क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में रहा है। इससे पहले उमरदा गांव के कुएं में गिरने से एक तेंदुए की मौत हो गई थी, जबकि एक को रेस्क्यू किया गया था। इसके अलावा सोनुद, डाबियाखेड़ा, हैदरपुर, नेपानगर के पांधार, सीवल मार्ग, बीड़, मनोज टाकीज और नेपा मिल से लगे क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी रही है। तेंदुओं ने कई गोवंशी के साथ कुछ माह पहले एक किसान का भी शिकार किया था। वह खेत की रखवाली के लिए गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.