Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

बेटे ने पिता के सिर पर बका से हमला कर की थी हत्या पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया आत्महत्या

51

 कटनी। पिता के शराब पीकर घर में झगड़ा और मारपीट करने से परेशान बेटे ने ही अपने पिता की सिर पर बका मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपित ने ही पुलिस को गुमराह करने नशे की हालत में पिता द्वारा बका मारकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी।

7 जुलाई की इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान बेटे पर संदेह होने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पिता की बका मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। निवार चौकी की पुलिस ने हत्या के मामले का सोमवार को पर्दापाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए निवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। 7 जुलाई को भी मृतक कमलेश कोरी अत्याधिक शराब के नशे में घर आया उस समय मृतक के लड़के कपिल तथा साहिल घर पर थे। मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी तथा लड़की स्कूल गई थी।

मृतक घर आकर लड़के साहिल तथा कपिल को गाली गलौज करने लगा और कपिल से लिपट गया, तब बड़े लड़के कपिल कोरी ने लोहे के बका से पिता के सिर पर वार कर दिया, बका मारने के बाद पिता की मौत नहीं होने पर उसने गला दबा कर पिता की हत्या कर दी।

पुलिस को किया गुमराह

निवार पहाड़ी निवासी आरोपित बेटे कपिल कोरी पिता कमलेश कोरी 18 वर्ष ने ने पिता की हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने मृतक पिता के हाथ में बका पकड़ाकर पुलिस को पिता द्वारा बका मारकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची निवार पुलिस मामला कायम कर विवेचना में लिया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेश होने दोनों बेटे कपिल और साहिल से कड़ी पूछतांछ की, तब जाकर आरोपित कपिल कोरी ने पिता का हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित ने बताया कि पिता रोजना शराब पीकर घर आता था और मां और भाई बहिनों से गालीगालौज कर मारपीट करता था।

जिससे पूरे परिवार के लोग परेशान थे। पिता को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उसकी शराब की लत नहीं छूट रही थी। 7 जुलाई को पिता शराब पीकर घर आया और गालीगालौज कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.