Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मप्र के आदिवासी व दलित बहुल क्षेत्रों में बड़े नेताओं की सभाएं कराएगी कांग्रेस भाजपा की भी यही रणनीति

27

 भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने बड़े नेताओं की सभाएं आदिवासी व दलित बहुल क्षेत्रों में कराने की तैयारी कर रही है। आठ अगस्त को शहडोल के ब्यौहारी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा मालवा-निमाड़ क्षेत्र में होगी।

राहुल की सभा के लिए स्‍थान तय होना बाकी

राहुल गांधी की सभा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थान निर्धारित कर रही है। धार के सरदारपुर या बड़वानी में सभा आयोजित की जा सकती है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 13 अगस्त को सागर में प्रस्तावित कार्यक्रम संशोधित हो सकता है।

यह है स्थिति

प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें अनुसूचित जनजाति और 35 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सुरक्षित सीटों पर प्रदर्शन अच्छा रहा था, जिसके कारण वह बहुमत के निकट पहुंची थी।

प्रदर्शन दोहराना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना चाहती है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम आदिवासी और दलित बहुल क्षेत्रों में कराए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश में पहला चुनावी कार्यक्रम शहडोल के ब्यौहारी में आठ अगस्त को प्रस्तावित किया गया है। यहां से मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट और सिवनी जिले आपस में जुड़े हैं।

विंध्‍य में मिली थी निराशा

पिछले चुनाव में विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, इसलिए पार्टी का ध्यान यहां अधिक है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शहडोल के बाद राहुल गांधी का अगला कार्यक्रम आदिवासी बहुल जिले धार या बड़वानी में होगा। इन दोनों जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन 2018 के विधानसभा चुनाव में अच्छा था। यहां की 11में से नौ सीटें पार्टी प्रत्याशियों ने जीतीं थीं।

अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका में

इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पहला कार्यक्रम सागर में प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, यह कार्यक्रम संशोधित हो सकता है। बुंदेलखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार अभियान के लिए आएंगे। वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे पीएम

उधर, भाजपा ने भी आदिवासी और दलित क्षेत्रों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहडोल में कार्यक्रम हो चुका है और अब वे 12 अगस्त को सागर में संत रविदास मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने आ रहे हैं। इससे कार्यक्रम का संदेश पूरे प्रदेश में देने और लोगों को जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा पांच स्थानों से यात्राएं निकालने जा रही है। यात्रा 53 हजार गांवों में पहुंचेगी और वहां की मिट्टी, नदियों का जल एकत्र करके सागर लाया जाएगा। इसके पहले सतना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल महाकुंभ में भाग ले चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.