Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी ग... न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों रुकेंगे अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी? बीसीसीआई की रणनीति का हुआ खु... कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निका... उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 ल... मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार... राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिं... मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे... राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ... कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध

जंगल में खून से लथपथ मिला प्रेमी जोड़ा, पुलिस के लिए पहेली बनी घटना

38

रीवा में एक प्रेमी लहूलुहान हालत में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी की गर्दन तो प्रेमिका के हाथ पर चोट के निशान मिले। दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने लोगों की मदद से संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका ईलाज जारी है।

मामला जिले के अतरैला थाना अंतर्गत बोढ़निया जंगल का है। जहां एक युवती और युवक घायल मिले। बताया गया है कि इटमा निवासी युवती का पड़ोस के गांव सेहुडा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक का विवाह कहीं तय हो गया था और वह प्रेमिका से दूरी बनाने लगा था जिसके बाद युवती ने उसे जंगल में मिलने को बुलाया। जहां दोनों घायल अवस्था में मिले। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और किसी धारदार हथियार से दोनों चोटिल हो गए या हो सकता है प्रेमिका ने आत्महत्या का प्रयास किया हो। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में ही सारा सच सामने आ पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.