Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

अक्षय कांति बम की शोक सभा का आयोजन, कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी

43

कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इंदौर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर आखिरी समय में अपना फॉर्म वापस लेने वाले अक्षय कांति बम को लेकर कांग्रेसियों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कांग्रेस नेताओं द्वारा अक्षय बम के खिलाफ जुबानी हमले जारी है। वही अब कांग्रेसियों ने शोक सभा का आयोजन कर अक्षय बम का विरोध किया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अक्षय बम और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा नेताओं ने अक्षय बम से लोकसभा उम्मीदवारी का नाम वापस करा कर एवमं उसे भाजपा की सदस्यता दिलवा कर लोकतंत्र की हत्या की है। इसलिए कांग्रेस ने तीसरे का कार्यक्रम और शोक सभा का आयोजन किया और अपना विरोध जाहिर किया है। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा अक्षय बम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांगेस नेताओं का कहना है कि इंदौर में जो भी हुआ वह पूरे देश की जनता ने देखा है और इससे भाजपा की छवि जनता के बीच खराब हुई है जिसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा में उठाना पड़ेगा। विरोध के दौरान एक पोस्टर में अक्षय कांति बम को गद्दार की उपाधि दी गई थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस कैंडिडेट अक्षय बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन भाजपा नेताओं के साथ जाकर अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया था और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरी कांग्रेस सकते में आ गई और अब कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी कर इसका विरोध किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.