Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO

जालंधर में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में Action, ASI सस्पेंड

19

जालंधर : शहर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पड़ोसी के घर से 13 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शिकायत में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने पड़ोसी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी को आरोपी नामजद करते हुए उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और हत्या सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी मामले में घटनास्थल की तलाशी के दौरान चूक करने के आरोप में एस.एस.आई. मंगतराम को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने उनके सस्पेंशन की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

बता दें कि मृतक लड़की आरोपी की बेटी की सहेली थी और उसके घर आती-जाती थी। वहीं गत दिन वह अपनी सहेली के घर गई   थी पर उसकी सहेली अपनी मां के साथ ननिहाल गई थी। इसके बाद लड़की काफी देर तक घर नहीं पहुंची थी और बाद में उसका शव सहेली के घर संदिग्ध हालातों में मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.