Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

श्योपुर के करीब गोहेड़ा में एक घर में घुसा मगरमच्छ विधायक बाबू जंडेल ने रेस्क्यू कर पकड़ा

23

 श्योपुर: जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर गोहेड़ा गांव में एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिससे लोगों में दशहत फैल गई। विधायक बाबू जंडेल ने इस मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ा। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक मगरमच्छ को रस्सियों से बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि गोहेड़ा के एक घर में बुधवार रात करीब 8 बजे सात फीट का मगरमच्छ घुस आया, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। घर में मगरमच्छ घुसने के बाद घर के लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। गांव के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो हाथों लाठियां लेकर आ गए और मगरमच्छ को चारों तरफ से घेर लिया।

ग्रामीणों ने विधायक को दी थी मगरमच्छ की सूचना

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को फोन कर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। घर में मगरमच्छ घुसने की खबर ग्रामीणों ने विधायक बाबूलाल जंडेल को दी। सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह 4:30 बजे विधायक गांव में पहुंच गए। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने नहीं आई तो क्या। हम किसी के सहारे नहीं जीते। हम अपनी रक्षा करना खुद जानते हैं, इसलिए डरने की बात नहीं है, मैं मगरमच्छ को पकडूंगा।

विधायक ने मगरमच्छ के मुंह को रस्सी से बांधा

विधायक का हौंसला देख ग्रामीणों में हिम्मत आ गई। इसके बाद विधायक वह ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। स्थानीय युवकों व विधायक ने पहले मगरमच्छ के मुंह को रस्सी से बांधा। फिर उसकी पूंछ बांधी। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ा

करीब दो घंटे तक ये रेस्क्यू आपरेशन चला। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को फोन किया, लेकिन उनकी टीम नहीं पहुंची। गांव में सभी लोग डरे हुए थे। लेकिन हमारे विधायक ने मगरमच्छ को पकड़ने हमारी मदद की। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद चंबल नदी में छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.