Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सारा अली खान की मल्टीस्टारर फिल्म आगे क्यों खिसका दी गई?

40

सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अब उनकी अगली फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कुछ दिनों पहले ‘लाइफ़ इन अ मेट्रो’ के सीक्वल ‘मेट्रो इन दिनों’ की अनाउंसमेंट हुई. इसमें पहली बार आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की दमदार जोड़ी नजर आने वाली है. पिक्चर को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं. मूवी में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर के साथ अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख नजर आने वाले हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मेट्रो इन डिनोन’ का प्रोडक्शन काफी पहले ही शुरू हो गया था, जिसे सितंबर तक रिलीज किया जाना था. लेकिन, अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. इसकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है.

कहा जा रहा है ये फिल्म अब 29 नवंबर तक रिलीज हो सकती है. पिक्चर के बारे में बात करते हुए अनुराग बासु ने पहले कहा- “‘मेट्रो इन दिनों’ लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है. मैं इस फिल्म पर काफी समय से काम कर रहा हूं. इसकी स्टोरीलाइन काफी हटकर होने वाली है. इसके लिए मैं कुछ बेहतरीन आर्टिस्ट के साथ काम करने वाला हूं जो अपने साथ एक कंटेम्पररी औरा लाते हैं.” पिक्चर के म्यूजिक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस बार भी अपने दोस्त प्रीतम के साथ काम करना चाहेंगे. फिल्म के पहले पार्ट के म्यूजिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. जिसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसके सीक्वल के गाने भी बेहतरीन होने वाले हैं. ‘लाइफ़ इन अ मेट्रो’ में प्रीतम ने अपनी आवाज भी दी थी.

‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के बारे में

‘लाइफ इन अ मेट्रो’ साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इरफान खान, के के मेनन, कोंकणा सेन शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स लीड रोल में थे.007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इरफान खान, के के मेनन, कोंकणा सेन शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स लीड रोल में थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.