Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण की वोटिंग खत्म, बंगाल में 77.57% तो UP में 53.56 फीसदी पड़े वोट

40

लोकसभा चुनाव के सात चरणों में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले. नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल समेत इस चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे. प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाते हुए अपना फैसला ईवीएम में सुरक्षित कर दिया है.

राज्यवार मतदान के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है. यहां 77.57 फीसदी लोगों ने वोट डाले. जबकि सबसे कम मतदान बिहार में हुआ है. यहां 46.32 फीसदी वोट पड़े. इस तरह देश में मतदान प्रतिशत 59.71% रहा. ये आंकड़े पांच बजे तक हुई वोटिंग के हैं. लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर मतदाता हुआ है.

पश्चिम बंगाल 77.57
त्रिपुरा 76.10
असम 70.77
पुडुचेरी 72.84
मेघालय 69.91
सिक्किम 68.06
मणिपुर 67.66
जम्मू कश्मीर 65.08
छत्तीसगढ़ 63.41
अरुणाचल प्रदेश 63.27
मध्य प्रदेश 63.25
तमिलनाडु 62.02
लक्षद्वीप 59.02
उत्तराखंड 57.54
अंडमान निकोबार 56.87
नागालैंड 55.79
महाराष्ट्र 54.85
उत्तर प्रदेश 53.56
मिजोरम 52.73
राजस्थान 50.27
बिहार 46.32

राजस्थान: 12 सीटों पर 50.27 फीसदी वोटिंग

श्रीगंगानगर 60.29
अलवर 53.31
भरतपुर 45.48
बीकानेर 48.87
चूरू 56.62
दौसा 45.63
जयपुर शहर 56.57
जयपुर ग्रामीण 48.67
झुंझुनूं 44.97
करौली-धौलपुर 42.53
नागौर 49.92
सीकर 48.85

इसलिए मतदान में कमी दिखी: निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरषोत्तम ने कहा कि उत्तराखंड में हमने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया है. मतदान प्रतिशत लगभग 55-56% है. मैदानी क्षेत्र में मौसम गर्म था. इसलिए उस समय मतदान में कमी देखने को मिली.

पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस: हरीश रावत

तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया कि शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 63.20% है. धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 67.52 फीसदी और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04 फीसदी मतदान हुआ है. मतदान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि लोग परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं. यहां विपक्ष को लाभ मिल रहा है. कांग्रेस पांचों सीटें जीतेगी.

कहीं हिंसा की कोई घटना नहीं: यूपी के निर्वाचन अधिकारी

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा. हालांकि, कई उम्मीदवारों की ओर से ईवीएम के खराब होने की शिकायतें मिलीं. जिनके बारे में संबंधित जिलों को अवगत कराया गया. कहीं हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. एक बूथ के बाहर दो पक्षों में छिटपुट हाथापाई हुई. पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की.

आजादी के बाद यहां पहली बार मतदान

छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.चंदामेटा गांव में आजादी के बाद पहली बार वोटिंग हुई.

‘ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली’

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत करीब 67% रहा है. हालांकि, सभी मतदान केंद्रों और सभी जिलों से अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद इसके बढ़ने की संभावना है. कुछ जिलों से कुछ घटनाओं की सूचना को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण रहा. ईवीएम को नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की कुछ शिकायतें मिली हैं. हम जिलों से रिपोर्ट मांग रहे हैं. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.