Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमित शाह और जयशंकर को किया टारगेट! जानकारी देने पर रखा 1.25 लाख डॉलर का इनाम

47

 प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पन्नू ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टारगेट करने की कोशिश की है। इस वीडियों में  आतंकी पन्नू वीडियो में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने के लिए शाह और जयशंकर को जिम्मेदार ठहराया है।

इतना ही नहीं पन्नू ने अमित शाह और जयशंकर और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की विदेश यात्रा के बारे में जानकारी देने वाले को 125000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा भी की है ।

बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की वांटेड लिस्ट में शामिल है। निज्जर की एक गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग  कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

वहीं अब अमित शाह और जयशंकर को टारगेट करने के साथ एसएफजे ने 15 अगस्त को ओटावा, टोरंटो और वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों को जुटने का आह्वान किया है और 10 सितंबर को वैंकूवर में एक बड़े सिख जनमत संग्रह की भी घोषणा की है। इस बीच खुफिया एजेंसी और तमाम एजेंसियां अलर्ट पर हैं।  खालिस्तान समर्थक आतंकियों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.