Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

काल बनकर आई फॉर्च्यूनर कार! अपार्टमेंट के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को रौंदा, मौत

36

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बुधवार रात को अपार्टमेंट के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची को फॉर्च्यूनर कार ने रौंद दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बच्ची की मां मौके पर मौजूद थी। आंखों के सामने अपनी फूल सी बच्ची को कुचलते देख मां चीख-चीख कर रोने लग गई। मौके पर भारी भीड़ इक्टठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बच्ची के गुस्साए परिजनों को शांत कराया। पीड़ित परिवार आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

हादसा कैसरबाग थाना क्षेत्र के घसियारी मंडी में हुआ है। यहां दुर्गेश गुप्ता का ससुराल है। बुधवार रात करीब 8:00 बजे दुर्गेश गुप्ता की पत्नी कंचन अपनी ढाई साल की बेटी सृष्टि के साथ सिल्वर हाइट अपार्टमेंट के बाहर टहल रही थीं, तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार कार आई और सृष्टि को कुचल दिया। कार चालक अजमत घसियारी मंडी के ठीक बगल में बने सिल्वर हाइट अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर रहता है। अपार्टमेंट के अंदर जाते समय अजमत ने मासूम सृष्टि को नहीं देखा और गाड़ी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जल्द ही  गिरफ्तार कर लिया जाएगा आरोपी ड्राइवर- पुलिस 
वहीं बच्ची के शव को देख परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोश में हैं। लोगों ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर लेती है, तब तक बच्ची के शव को नहीं उठने दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर की पहचान अजमत के रूप में हुई है, जो कि सिल्वर हाइट अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर रहता है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.