Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से श्रद्धालुओं के दो और जत्थे रवाना सावन मे शिवभक्ति में लीन श्रद्धालु

71

भोपाल। राजधानी से अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को दो और जत्थे रवाना हुए। इस सीजन में अब भोपाल से श्रद्धालुओं के 14 जत्‍थे अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के नेतृत्व में 13वां जत्था रवाना हुआ। इसमें 155 शिव भक्त शामिल हैं, जो मालवा एक्सप्रेस से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए विपिन भार्गव एवं विजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बालटाल मार्ग से रवाना हुए। जत्थे में मंडीदीप एवं आसपास के ग्रामीण शिवभक्त शामिल हैं। जत्थे में 21 महिलाएं एवं 69 वर्षीय बुजुर्ग, 20 वर्षीय बालक शामिल हैं। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा रक्षाबंधन तक चलेगी।

वहीं 74 शिव भक्तों का 14वां जत्था हमसफर ट्रेन से रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व राजकुमार शर्मा कर रहे हैं। यह जत्था पहलगांव मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होगा। इस जत्थे में पांच महिलाएं एवं सीहोर निवासी 63 वर्षीय वेट लिफ्टिंग विश्वविजेता मोहन पाराशर शामिल हैं। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था जो 12 जुलाई को 515 शिव भक्तों का रवाना हुआ था, उसके समस्त भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर भोपाल वापस आ गए हैं।

शिव मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु

उधर, सावन के महीने में शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में रोज सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा है। बड़वाले महादेव, छोला मुक्तेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह पांच बजे से ही मंदिर खुल जाते हैं और शिवजी के अभिषेक शुरू हो जाते हैं। शिवजी का गुलाब, गेंदा, सेवंती सहित अन्य प्रजातियों के फूलों से विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। सावन सोमवार को शिवजी नगर भ्रमण पर निकल रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा घरों में भी श्रद्धालु मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण कर उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.