Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा...

इंदौर में कांग्रेस नेता मल्हार ने प्रोपर्टी ब्रोकर को फोन लगाकर बुलाया और चाकू मारे

30

इंदौर। चुनावी रंजीश में मंगलवार रात कांग्रेस नेता ने भाजपा समर्थक प्रोपर्टी ब्रोकर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और फरार हो गए। पुलिस ने नेता के दो भाईयों सहित पांच आरोपितों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिशें दे रही है।

घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित पालदा नाका (हनुमान मंदिर के पास) की है। हमला अरविंद उर्फ सोनू पुत्र विनोद खिल्लारी पर हुआ है। पुलिस ने सोनू की 15 वर्षीय बेटी नंदनी की शिकायत पर आरोपित दिनेश मल्हार, उमेश मल्हार, मनोज मल्हार, सतीश शिंदे (कुम्हार भट्टी), अंकित नामदेव (पालदा) पर एफआइआर दर्ज की है। घटना मंगलवार रात 11 बजे के करीब की है।

सोनू प्रोपर्टी का व्यवसाय करते हैं और भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थक है। दिनेश मल्हार ने रात में काल कर घर के बाहर बुलाया और चाकू से हमला कर दिया। सोनू की मौसी उर्मिला बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। भाई कपिल के मुताबिक दिनेश पराजित विधायक जीतू पटवारी का समर्थक है। उसने पटवारी के समर्थन में प्रचार किया था।

खिल्लारी ने मधु वर्मा के समर्थन में वोट मांगे थे। मल्हार के वार्ड (75) से कांग्रेस को 3500 वोट की हार मिली। इसके बाद मल्हार रंजीश रखने लगा। उसने रात में इसी बात पर विवाद किया। भाजपा की टेबल लगाने की रंजीश भी पाले हुए था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर देर रात भाजपा विधायक मधु वर्मा और भजपा नेता बलराम वर्मा सहित अन्य नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे।

रात में ही आपराधिक रिकार्ड निकाले

मल्हार के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरन दर्ज है। रात में ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करने के लिए विभिन्न थानों से आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.