Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गोपाल भार्गव होंगे मप्र विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष, राज्यपाल आज दिलाएंगे शपथ

32

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव को सामयिक अध्यक्ष बनाया जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें बुधवार को 11 बजे राजभवन में शपथ दिलाएंगे। भार्गव सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष के लिए वरिष्ठता के अनुसार सदस्यों की सूची मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भेजी थी। उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर नौंवी बार के विधायक गोपाल भार्गव का नाम भेजा है।

बुधवार को राजभवन में उन्हें राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। सामयिक अध्यक्ष सभी सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा की सदस्य संख्या 163 है, इसलिए चुनाव की स्थिति नहीं है। निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.