Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छठ पूजा 2026 खरना विशेष: क्यों बनाई जाती है चीनी की जगह सिर्फ गुड़ की खीर, जानें क्या है इसके पीछे क... न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिख... अमेरिका में बड़ा विमानन संकट: एफएए ने देश भर में सभी उड़ानें अचानक रोकीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तक... यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साध... असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप

मणिपुर में 5 और महिलाओं संग दरिंदगी, 10 विधायकों ने लेटर लिख किया दावा; सीबीआई जांच की मांग

51

मणिपुर में बीते दो महीने से ज्यादा वक्त से हिंसा का दौर जारी है। इस बीच दो महिलाओं की न्यूड परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में फिर से तनाव बढ़ गया है। इस घटना पर पूरे देश में गुस्सा है और लोग ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। इस बीच मणिपुर के 10 विधायकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन विधायकों ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि 5 और महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। इनमें से तीन महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ अलग-अलग समय में रेप का भी दावा किया गया है। ये घटनाएं बीते ढाई महीने से जारी हिंसा के दौरान हुई हैं।

बयान जारी करने वाले विधायकों में शामिल ललियांग मांग खौते ने भी पुष्टि की है कि ऐसी घटनाएं हुई हैं। एक और विधायक लेतपाओ हाओकिप ने ऐसी घटनाएं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारी पास ऐसी घटनाओं के वीडियो नहीं हैं। लेकिन बीते दो महीनों में राज्य में ऐसी घटनाएं हुई हैं। हमने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से इसे लेकर बात की है और उसके आधार पर ही बयान जारी किया है। हालांकि विधायकों ने अपने दावे के समर्थन में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस की ओर से भी ऐसे मामलों की पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने विधायकों के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायकों ने सरकार से मांग की है कि इन मामलों की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। इस बीच प्रदेश में वीडियो सामने आने के बाद नए सिरे से गुस्सा फूट पड़ा है। न्यूड परेड कराने के मुख्य आरोपी के घर को उपद्रवियों ने शुक्रवार को आग के हवाले कर दिया। सरकार ने राज्य में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। यही नहीं केंद्र सरकार ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो शेयर करने पर रोक लगा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.