Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्...

मणिपुर में 5 और महिलाओं संग दरिंदगी, 10 विधायकों ने लेटर लिख किया दावा; सीबीआई जांच की मांग

40

मणिपुर में बीते दो महीने से ज्यादा वक्त से हिंसा का दौर जारी है। इस बीच दो महिलाओं की न्यूड परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में फिर से तनाव बढ़ गया है। इस घटना पर पूरे देश में गुस्सा है और लोग ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। इस बीच मणिपुर के 10 विधायकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन विधायकों ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि 5 और महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। इनमें से तीन महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ अलग-अलग समय में रेप का भी दावा किया गया है। ये घटनाएं बीते ढाई महीने से जारी हिंसा के दौरान हुई हैं।

बयान जारी करने वाले विधायकों में शामिल ललियांग मांग खौते ने भी पुष्टि की है कि ऐसी घटनाएं हुई हैं। एक और विधायक लेतपाओ हाओकिप ने ऐसी घटनाएं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारी पास ऐसी घटनाओं के वीडियो नहीं हैं। लेकिन बीते दो महीनों में राज्य में ऐसी घटनाएं हुई हैं। हमने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से इसे लेकर बात की है और उसके आधार पर ही बयान जारी किया है। हालांकि विधायकों ने अपने दावे के समर्थन में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस की ओर से भी ऐसे मामलों की पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने विधायकों के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायकों ने सरकार से मांग की है कि इन मामलों की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। इस बीच प्रदेश में वीडियो सामने आने के बाद नए सिरे से गुस्सा फूट पड़ा है। न्यूड परेड कराने के मुख्य आरोपी के घर को उपद्रवियों ने शुक्रवार को आग के हवाले कर दिया। सरकार ने राज्य में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। यही नहीं केंद्र सरकार ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो शेयर करने पर रोक लगा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.