Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क...

कुदुदंड से डबरीपारा तक आज शाम नहीं आएगा पानी

58

बिलासपुर। शहरवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति व वर्षा ऋतु में दूषित पानी की वजह से होने वाले पीलिया व डायरिया रोग को दरकिनार करने निगम क्षेत्र में वाले पानी टंकियों का सफाई कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को कुदुदंड के उच्च स्तरीय जलागार के जल प्रदाय क्षेत्र कुदुदंड, तिलकनगर, डबरीपारा, राजेंद्र नगर, सिंधी कालोनी, ओमनगर, जरहाभाठा और वेयर हाउस रोड एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम जलप्रदाय बाधित रहेगा।

टंकी सफाई के इस काम को पूरा करने में चार से छह घंटे का समय लगेगा। जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन ने बताया कि इससे रहवासियों को पानी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय होने वाले पानी सप्लाई के दौरान आवश्यकता के हिसाब से पानी का संग्रहण कर लें।बाक्स तीस हजार से ज्यादा परिवार होंगे प्रभावित कुदुदंड पानी टंकी शहर की सबसे बड़ी पानी टंकी है।

इसके बंद रहने से शहर के एक बड़े क्षेत्र में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। करीब 30 हजार से ज्यादा घरों में पानी सप्लाई नहीं होगी। इससे पहले इस पानी टंकी की सफाई चार महीने पहले की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.