Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Xiaomi Smart Band 11 Active लॉन्च: स्लिम डिजाइन और 21 दिन की दमदार बैटरी लाइफ Masik Shivratri September 2026: 9 सितंबर को भाद्रपद मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और... रात में क्यों जरूरी है स्किन केयर: दिनभर की धूप और पॉल्यूशन से त्वचा को बचाएं मधेपुरा रेल इंजन फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: 'रोजगार दो या फैक्ट्री बंद करो' का दिया... Swatantra Bhardwaj Arrest: निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को न्यायिक हिरासत... Punjab Swine Flu Alert: जालंधर में स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, राज्य में 220 पहुंचा H1N1 मरीजों... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई छात्रों के दबे हो... पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर बवाल: मान सरकार ने दर्ज कराया कड़ा विरोध बिहार में गंभीर बाढ़ संकट: 13 प्रभावित जिलों में प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे कैंप, राहत कार्यों की... बरेली-देहरादून अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.60 करोड़ की हेरोइन के साथ जब्बार खां गिरफ्तार

ग्वालियर-चंबल में झांसी की रानी के बहाने ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरेंगी प्रियंका गांधी

48

ग्वालियर। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों कांग्रेस के निशाने पर हैं। उनके गढ़ ग्वालियर-चंबल में सिंधिया की घेराबंदी कर कांग्रेस उन नाराज भाजपाइयों को भी साधने का प्रयास कर रही है, जो महल यानी सिंधिया राजघराने के विरुद्ध राजनीति करते रहे हैं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार मध्यप्रदेश आ रही हैं। जून में वे जबलपुर आई थीं और 21 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका के दौरे का मुख्य उद्देश्य सिंधिया की घेराबंदी करना है। यही वजह है वे जनसभा से पहले झांसी की रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। कांग्रेस सरकार गिराने के लिए सिंधिया को जिम्मेदार ठहराएंगी और इस घटनाक्रम को झांसी की रानी के इतिहास से जोड़ेंगी। सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वालों में अधिकांश विधायक ग्वालियर अंचल के ही थे। उनका विरोध करते हुए कांग्रेस इसे गद्दारी से जोड़कर चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल 2018 के चुनाव से ही चर्चा में है। एट्रोसिटी एक्ट के विरोध से यहां भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ था। कमल नाथ सरकार गिरने के बाद 2020 में 28 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ उपचुनाव हुए तो भी सर्वाधिक सीटें इसी अंचल की थीं। सरकार ने इन उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकी फिर भी कांग्रेस का प्रदर्शन बुरा नहीं रहा। अब एक बार फिर इस अंचल पर सभी की निगाहें हैं। बड़ी वजह हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया।

चुनाव में सिंधिया से अपना हिसाब बराबर करना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस इस चुनाव में अपना पुराना हिसाब भी सिंधिया से बराबर करना चाहती है। प्रियंका ग्वालियर की जनसभा में कथित धोखे को लेकर सिंधिया के लिए असहज स्थितियां खड़ी करेंगी। झांसी की रानी की प्रतिमा पर जाकर प्रियंका आजादी के संघर्ष में आए सिंधिया अध्याय की भी याद दिलाना चाहती हैं। कांग्रेस की रणनीति है ग्वालियर अंचल में भाजपा को घेरकर बाकी प्रदेश में भी दबाव बढ़ाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.