Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

कजरी बरखेड़ा में ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिरी बचाव कार्य जारी गड्ढे में पहुंचाई जा रही आक्सीजन

42

विदिशा। जिले की सिरोंज तहसील के गांव कजरी बरखेड़ा में मंगलवार को सुबह के समय खेलते समय एक ढाई वर्ष की बच्ची अस्मिता (रूक्मणी) अहिरवार घर के आंगन में खुले पड़े 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए बगल में खोदाई की जा रही है। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिकारियों के मुताबिक अभी बच्ची की आवाज आ रही है। गड्ढे में आक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र के गांव कजरी बरखेड़ा में इंदर सिंह अहिरवार द्वारा घर के बाहर ही पानी के लिए बोरवेल खोदा जा रहा था। बोरवेल के गड्ढे पर कोई ढक्कन नहीं होने के कारण मंगलवार सुबह करीब दस बजे इंदर की ढाई वर्ष की बेटी अस्मिता इस गड्ढे में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम हर्षल चौधरी प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और 11 बजे से बचाव कार्य शुरू कर दिया। चौधरी के मुताबिक बोरवेल के बगल में दो बुलडोजर से समानांतर गड्ढा किया जा रहा है। इस गड्ढे से बोरवेल तक सुरंग बनाकर बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर तक करीब 15 फीट गढ्ढा खोदा जा चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ डा. योगेश भरसट, एसपी दीपक शुक्ला भी गांव पहुंच गए है।

कच्चे मकान को ढहाकर शुरू किया बचाव कार्य

इंदर सिंह के घर के सामने उन्हीं का एक कच्चा मकान था, जिसके कारण बुलडोजर बोरवेल के बगल में गड्ढा खोद नहीं पा रहे थे। इसी के चलते पहले कच्चे मकान को गिराया गया, इसके बाद गड्ढे की खोदाई शुरू की है। दो बुलडोजर के अलावा दो ट्रैक्टर ट्राली भी मलबा हटाने में लगा हुआ है। घटना स्थल के आसपास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। गांव में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उसे नियंत्रित करने के लिए आसपास के पांच थानों के पुलिस बल को लगाया गया है।

प्रभारी मंत्री ने दिए युद्धस्‍तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश

जिले के प्रभारी मंत्री विश्‍वास सारंग ने घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारियों से फोन पर बात की और घटना के बारे में अपडेट लिया। उन्‍होंने युद्धस्‍तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.