Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

तांत्रिक विद्या की आड़ में महिला का शारीरिक शोषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

48

इंदौर। तांत्रिक विद्या की आड़ में महिला का शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को क्राइम ब्रांच और परदेशीपुरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

आरोपित बाबा राजेश सुरियाल निवासी बड़वाह(खरगोन) महिला से घरेलू समस्याओं को तांत्रिक विद्या से ठीक करने का झांसा देकर शोषण करता था। साथ ही तंत्र विद्या के दौरान जिन्न को खुश करने के लिए महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाषनगर में एक व्यक्ति ढोंगी बाबा बनकर समस्या को ठीक करने की बात का झांसा देकर महिला के साथ अनैतिक शारीरिक शोषण कर रहा है।

जिसपर आरोपित को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। वहीं यह बात भी सामने आई कि आरोपित महिला को यह कहता था कि जिन्न खुश होगा तभी तुम्हारा काम होगा।

इसी के चलते महिला उसकी जाल में फंस गई थी। वहीं किसी को कुछ बताने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.