Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा... टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया वीडियो शेयर ... केन्या में अंधविश्वास का खौफनाक अंत— 191 लोगों की भूख से हत्या करने वाले पास्टर पॉल मैकेंजी को 200 स... अमेजन सेल में सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत और फीचर्स प्रकाश और उत्साह के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाई जाने वाली छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का ... दीपावली पर मां लक्ष्मी को लगाएं मखाने की खीर का भोग, अटका हुआ धन पाने और आर्थिक तंगी दूर करने के अचू... दिल्ली में हवा हुई बेहद जहरीली, एक्यूआई 382 पर पहुंचा— एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू बेंगलुरु नरसंहार मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी कैब ड्राइवर ने नाबालिग बेटी का किया ब्रेनवाश— 10 स... बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में पार किया 221 करोड़ का आंकड़ा— इन बड़ी फिल... अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई जबरदस्त तेजी, करीब 200 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 93...

मंदिर में रुपए चढ़ाने का बोलकर महिला के गले से उतारी चेन पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

68

धामनोद । नगर के मुक्तानंद परिसर में रविवार करीब 1:30 बजे एक महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति ने सोने के चेन उड़ा ली। कॉलोनी की 54 वर्षीय राजश्री पत्नी अजय मित्तल अपने घर के सामने रोज की तरह सब्जी विक्रेता महिला से सब्जी खरीद रही थी।

इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहने लगा कि यहां आसपास कोई मंदिर है, मुझे कुछ रुपए चढ़ाना है, क्योंकि मेरी जॉब लग गई है। यह कहकर राजश्री मित्तल के हाथ में उसने कुछ रुपए दिए और फिर वापस ले लिए। थोड़ी देर भी नहीं हुई थी, जैसे ही महिला घर के भीतर जाने लगी तो महसूस हुआ कि गले में डेढ़ तोला सोने की चेन गायब है। बदमाश बड़ी चालाकी से महिला को भ्रमित कर गले से सोने की चेन निकालकर ले गया।

फरियादी राजश्री ने बताया कि बदमाश ने मुझसे मंदिर के बारे में पूछा, मैंने मंदिर का स्थान बताया, लेकिन कहा कि मंदिर बंद है। सब्जी विक्रेता ने कहा कि वहां कोई न कोई मिल जाएगा। वह मंदिर तक गया और वापस आया।

गले से चेन हो गई गायब

सब्जी विक्रेता से उसने कहा कि मेरे नौकरी लग गई है और उसके हाथ में 200 रुपये भेंट के रूप में थमा दिए। मुझे भ्रमित करने के लिए मंदिर में चढ़ाने वाले रुपए हाथ से छूने का कहा। मैं पलटी जब तक गले से सोने की चेन गायब हो चुकी थी। मुझे पता ही नहीं चला कि कब गले से सोने की चेन गायब हुई।

पुलिस ने खंगाले कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धामनोद थाने से एसआइ नारायण रावल, प्रधान आरक्षक मनीष आदि पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.